Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी के साथ अजेंद्र अजय ने की भेट, दिए बदरीनाथ- केदारनाथ...

सीएम धामी के साथ अजेंद्र अजय ने की भेट, दिए बदरीनाथ- केदारनाथ के अपडेट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को बदरीनाथ- केदारनाथ धाम यात्रा के अब तक के अपडेट दिए |

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालु व तीर्थयात्री हमारे अतिथि हैं। उनके प्रति हमारा अतिथि देवो भव की भावना होनी चाहिए। धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश- विदेश से श्रद्धालु हमारे प्रदेश में आते हैं। प्रत्येक श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव लेकर जाए, ये यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अजेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा सहजता एवं सफलता पूर्वक संचालन हो रहा है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये है तथा सवा छ: लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में दर्शन किये हैं।

विगत वर्ष बदरी- केदार सहित चारधाम यात्रा ने रिकॉर्ड बनाया था तथा छयालीस लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंचे थे। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि इस यात्रा वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धामों में पहुंच रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments