Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डबच्चों में तम्बाकू के सेवन प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी को...

बच्चों में तम्बाकू के सेवन प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि बच्चों में तम्बाकू के सेवन प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। तम्बाकू सेवन से होने वाले घातक नुकसान से बच्चों को अवगत कराते हुए बच्चों को इससे दूर रखने के लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने The Cigarettes and Other Tobacco Products Act, 2003 (COTPA) का अनुपालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हुए थाना, कलेक्ट्रेट और अस्पताल परिसरों को तम्बाकू मुक्त घोषित किया जाए। उन्होंने शीघ्र से शीघ्र इसे लागू किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग तम्बाकू सेवन छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन प्रोग्राम तैयार किया जाए। स्कूली छात्र छात्राओं को वीडियो क्लिप्स के माध्यम से धूम्रपान एवं तम्बाकू से होने वाले नुकसानों एवं घातक परिणामों से अवगत कराया जाए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को एक अध्ययन कराए जाने के भी निर्देश दिए जिसमें यह जानकारी मिल सके कि प्रदेश में तम्बाकू किस एज ग्रुप अधिक व्याप्त है। इसके साथ ही, शहरी अथवा ग्रामीण और पर्वतीय अथवा मैदानी क्षेत्रों में अधिक व्याप्त है।

इस अवसर पर अपर सचिव सोनिका, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. तृप्ति बहुगुणा एवं पुलिस एवं शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments