Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डटिहरी लोकसभा सीट से दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्र सही पाए...

टिहरी लोकसभा सीट से दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्र सही पाए गए

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र से प्राप्त विधिमान्यतः नामनिर्देशन पत्रों का सामान्य प्रेक्षक 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र कुजीं लाल मीना की उपस्थिति में रिटर्निंग अधिकारी-01 टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने अभ्यर्थियों प्रतिनिधियों के सम्मुख विधिमान्यतः नामनिर्देशन पत्रों की गहनता से जांच की गई।
विधिमान्यतः नामनिर्देशन पत्रों की सूची के अनुसार संवीक्षा करते हुए रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अभ्यार्थी, प्रतिनिधियों से सम्बन्धित विधिमान्यतः नामनिर्देशन पत्र के सम्बन्ध में आपत्तियां के बारे में पूछा गया, जिस पर उपस्थित किसी भी अभ्यर्थी प्रतिनिधियों द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नही करवाई गई।
रिटर्निंग अधिकारी 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र, जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून सोनिका ने अवगत कराया है कि 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र से 11 अथ्यर्थियों द्वारा कुल 15 विधिमान्यतः नामनिर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गए, जिनमें सभी नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अुनसार नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 (शनिवार), मतदान की तिथि 19 अपै्रल 2024 (शुक्रवार), मतगणना की तिथि 04 जून 2024 (मंगलवार) तथा 06 जून 2024 (गुरूवार) को निर्वाचन प्रकिया सम्पन्न की जाएगी। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी हरगिरी एवं शालिनी नेगी, नोडल आईटी तीरथपाल सिंह सहित अभ्यर्थी एवं उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments