Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीडीहाट में सीएम धामी का रोड शो, कहा पांचों सीटों पर खिलेगा...

डीडीहाट में सीएम धामी का रोड शो, कहा पांचों सीटों पर खिलेगा कमल

पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को डीडीहाट में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कुमाऊंनी में ही लोगों से संवाद किया और कहा कि पांचों लोकसभा सीटो पर कमल खिलेगा और मोदी जी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेगें।
सीएम धामी ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में आज पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में रोड शो किया। इसके बाद सीएम ने रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड तैयार लग रहा है और बीजेपी एक बार फिर से पांचों सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजस्थान, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के प्रमुख स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया गया है। भाजपा धामी सरकार के समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments