Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज

सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज

देहरादून। गौ माता राष्ट्र माता अभियान के अग्रदूत पूज्य गोपाल मणि महाराज जी अपने प्रवचन में बता रहे हैं कि भगवान से जुड़ने के लिये प्रभु का नाम पकड़ लो। मनुष्य का जब जन्म होता है तो सर्वप्रथम मां बोलता है और सभी पुराणों का निष्कर्ष पराम्भा मां भगवती गौमाता है, रामचरितमानस के बालकाण्ड में दृष्टि ठीक रखने अर्थात सकारात्मक दृष्टि रखने की सीख दी है, अयोध्याकाण्ड में असली दर्पण भगवान कथा को बताया गया है जिसमें हम अपने असली जीवन का आंकलन करते हैं।
चारों शंकराचार्यों के मार्गदर्शन व ज्योतिषपीठ के पूज्य शंकराचार्य जी के साथ 22 सितंबर से प्रारम्भ अयोध्या से 26 अक्टूबर दिल्ली में सम्पन होगी गौ प्रतिष्ठा यात्रा.. गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने हेतु देश के प्रत्येक राज्य की राजधानी से हो कर निकलेगी यह यात्रा आगे महाराज जी ने रामकथा के अंदर मंथरा का प्रसंग सुनाते कहा कि कुसंगति के कारण कैकई जैसी राम की अति प्रिय माता की भी बुद्धि खराब हो गयी जो भगवान राम को सर्वाधिक प्रेम करती थी वही आज राम को वनवास भेजने का वरदान मांग रही है इसलिए हमेशा अपने सलाहकार संगति अच्छी रखो वरना जीवन में कब पतन शुरू हो जाए पता ही नही । राम वनवास कथा का प्रसंग सुन सभी श्रोता भावुक हो गए कंठ अवरुद्ध हो गया पूरे पांडाल पर करुणता छा गयी..संत मणि महाराज ने कहा कि राम जी जो पिता द्वारा जब वनवास भेजा गया तो राम ने सहर्ष स्वीकार किया कभी भी माता पिता की आज्ञा का उलंग्घन न करना ही राम की आदर्शवादिता है. यह है भारत की संस्कृति जहां माता पिता के प्रति इतना आदर्श और सम्मान हो
यह कथा क़ल विराम लेगी इस अवसर पर महंत 108 कृष्णा गिरी जी महाराज मनोहर लाल जुयाल, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, मुख्यमंत्री धामी के सलाहकार हरीश कोठारी, बलवीर सिंह पंवार, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना, शूरवीर सिंह मतुड़ा, यशवंत सिंह रावत, डॉ जनानंद नौटियाल, सक्षम जुयाल, विमला नौटियाल, नरेन्द्र रौथाण, डॉ सीता जुयाल, डॉ राकेश नौटियाल, आनन्द सिंह रावत, सत्यप्रसाद भट्ट, वासुदेव चमोली कामिनी मोहन नौटियाल महावीर खंडूड़ी कामनी मोहन तेजराम सूरतराम डंगवाल देवेंद्र पाल सिंहराम राम आचार्य राकेश सेमवाल ऋषिराज उनियाल आचार्य राकेश रविन्द्र राणा पार्षद राकेश पंडित अनुसूया प्रसाद उनियाल अशोक मिश्रा बृजलाल रतूड़ी सहित मीडिया प्रभारी डॉ रामभूषण बिजल्वाण सहित हजारों लोग उपस्थित रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments