Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधदस अन्य आरोपियों के साथ हाकम सिंह पर चार्जशीट दाखिल

दस अन्य आरोपियों के साथ हाकम सिंह पर चार्जशीट दाखिल

देहरादून: परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने जाँच में तेजी लाते हुए सबूतों के आधार पर हाकम सिंह समेत 10 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे पूर्व 18 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई थी। वहीं एसटीएफ के अनुसार मामले में संलिप्त अन्य कई आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट तैयार की जा रही है।

भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद से ही एसटीएफ ने गिरफ्तारियां शुरू कर दीं थी। पहली गिरफ्तारियों में हाकम सिंह व परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों समेत एक कोर्ट का कनिष्ठ सहायक शामिल थे।

अब तक इस मामले में मास्टरमाइंड मूसा समेत 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। अब 10 और के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई है।


अब इस मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह, केंद्रपाल, चंदन सिंह मनराल, जगदीश गोस्वामी, ललित राज शर्मा, राजवीर सिंह, तनुज शर्मा, अंकित उर्फ बॉबी रमोला, विपिन बिहारी और दिनेश चंद जोशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 34 और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा तीन, चार, पांच, नौ और 10। के तहत चार्जशीट न्यायलय में दाखिल कर दी है  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments