Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeअपराधबच्चा अपहरण मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार, 50 हजार में किया था...

बच्चा अपहरण मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार, 50 हजार में किया था सौदा

देहरादून: पुलिस ने आठ महीने के मासूम के अपहरण की आरोपीयों को गिरफ्तार किया हैं| आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं| उन्होंने 50 हजार रुपये लेकर निसंतान व्यापारी को सौंप दिया था। स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता की सेवाओं को समाप्त कर दिया हैं।

जानकारी के अनुसार, दस दिसंबर को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कड़च्छ मोहल्ले से आठ महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। बच्चा लापता होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। हालांकि, पुलिस ने 11 दिसंबर को बच्चा बरामद कर मामले का खुलासा किया था। बच्चे के अपहरण के मामले में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता का नाम सामने आया था। बच्चे का ढाई लाख में सौदा तय किया गया था। आशा कार्यकर्ता ने 50 हजार रुपये लेकर निसंतान व्यापारी को सौंप दिया था।

इसके बाद हरिद्वार शहर की सीडीपीओ संगीता गोयल की ओर से आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया गया था, पर किसी ने नोटिस रिसीव नहीं किया। अब अहबाबनगर ज्वालापुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा रानी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उधर, प्रभारी सीएमओ डा. आरके सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ता रुबी की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments