Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeअपराधअंकिता हत्याकांडः आरोपियों को एडीजे कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

अंकिता हत्याकांडः आरोपियों को एडीजे कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

पौड़ी: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भण्डारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार एडीजे कोर्ट में तीनों आरोपियों की शनिवार को पेशी हुई। पुलिस आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा कोर्ट परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प होने के कारण कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी गिरफ्तार किए।

कोर्ट ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए है। वहीं, तीनों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार नहीं किया और कोर्ट ट्रायल की प्रार्थना की। जिसके बाद कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 मार्च की तिथि तय की है। साथ ही अंकित और पुलकित की जमनात प्रार्थना पत्र की याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी।

बता दें कि, बीती 15 मार्च को अंकिता हत्याकांड मामले में शामिल एक आरोपी सौरभ भास्कर की जमानत याचिका कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद खारिज कर दी थी, लेकिन नियमित केस में तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित पर आरोप तय करने की तिथि यथावत 18 मार्च रखी गई थी। आज आरोप तय होने के बाद सत्र परीक्षण शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि बीते वर्ष 18 सितंबर की रात को वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने राजस्व पुलिस चैकी में अपनी कर्मचारी अंकिता भंडारी के गुमशुदा होने की शिकायत दी थी। करीब तीन दिनों तक इस मामले की ढिलाई से जांच की गई। इसके बाद शासन के निर्देश पर मामले को रेगुलर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सारी बात उगल दी।

उसके बाद खुलासा हुआ तो पता चला कि पुलकित और अंकिता के बीच झगड़ा हुआ था। ऋषिकेश से लौटते वक्त अंकिता और पुलकित के बीच नहर किनारे फिर से विवाद हुआ और इस बीच पुलकित ने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया था। पुलिस ने इस मामले में 22 सितंबर को पुलकित, अंकित और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया था।

वनंत्रा रिजार्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट जॉब करने वाली पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी पर अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस बीच किसी वीवीआईपी की भी रिजार्ट में आने की बात सामने आयी थी। बहरहाल अब मामला न्यायालय में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments