Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधअंकिता मर्डर केस: एसआईटी का खुलासा.वनंत्रा रिजॉर्ट के काले राज़ खोलने वाली...

अंकिता मर्डर केस: एसआईटी का खुलासा.वनंत्रा रिजॉर्ट के काले राज़ खोलने वाली थी अंकिता, तो कर दी हत्या

देहरादून: अंकिता हत्याकांड को लेकर एसआईटी टीम द्वारा की जा रही जांच के चलते ,कई महत्वपूर्ण खुलासे सामने आ रहे हैं। अंकिता की हत्या को एसआईटी सोची समझी साजिश मानकर चल रही है। हत्या से जुड़े साक्ष्यों को एस आई टी ने एकत्रित कर लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि, इस मामले में वनंत्रा रिजॉर्ट में पहले ठहर चुके व बिकिंग कराने वाले 76 मेहमानों से भी पूछताछ की जा चुकी है।

पुलिस मुख्यालय के मुख्य प्रवक्ता व एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि एस आई टी की पूछताछ और जांच मे जो तथ्य सामने आये हैं, उसके मुताबिक अंकिता की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी। अंकिता, इस रिजॉर्ट में चल रहे अवैध कारनामों का पर्दाफाश करना चाहती थी। इसीलिए उसे पुलकित और उसके दोस्त समझाने के बहाने नहर के किनारे लेकर गए थे। अंकिता ने जब उनकी बात मानने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे धक्का देकर नहर में फेंक दिया।

जांच में यह भी पता चला है की पुलकित ने हत्या के अगले दिन अपना मोबाइल नहर में फेंक दिया था। मोबाइल की तलाश की जा रही है। इसके अलावा वनंत्रा रिजॉर्ट में पहले ठहर चुके और आगे के लिए बुकिंग कराने वाले 76 मेहमानों से अब तक पूछताछ की गई है। हत्या की रात और उससे पहले रिजॉर्ट में ठहरे लोगों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं, जो की इस हत्या कांड में अहम माने जा रहे हैं। साथ ही एसआईटी ने दूरदराज के लोगों को भी पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।

एडीजी ने बताया कि आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त सुबूत एकत्रित किए गए हैं। इसके अलावा जांच में किसी तरह की कोई कमी न रह जाय, इसको लेकर भी विधिक राय ली जा रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments