Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डजम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए, उत्तराखंड के एक...

जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए, उत्तराखंड के एक और लाल ने दी शहादत

देहरादून: कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में गुरुवार को हुए बम धमाके में उत्‍तराखंड के जनपद टिहरी का रहने वाला एक जवान शहीद हो गया। भिलंगना ब्लाक के पांडोली गांव निवासी प्रवीण सिंह गुसाईं के शहीद होने की खबर के बाद गांव में शोक की लहर है। सीएम धामी ने उनकी शहादत को नमन किया है|

तीस वर्षीय प्रवीण सिंह अपने पीछे पत्नी छह साल का बेटा व माता पिता को छोड़ गये हैं| उनका परिवार देहरादून के बंजारावाला में रहता है। वह पिछले माह ही अपने परिवार के साथ छुट्टी बिताकर अपनी पोस्टिंग पर गए थे|

प्रवीण का पार्थिव शरीर शुक्रवार को सेना के जरिए शाम पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाया जाएगा, शनिवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रवीण सिंह के शहीद होने कोलेकर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने संवेदना व्‍यक्‍त की हैं। सीएम ने प्रवीण सिंह के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका यह बलिदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments