Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिक कल्याण अधिकारियों ने गणेश जोशी को...

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिक कल्याण अधिकारियों ने गणेश जोशी को बैच लगाकर किया सम्मानित

देहरादून : प्रत्येक वर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेनाओं के बलिदान की याद में भारत के नागरिक इस दिन को सशत्र झंडा दिवस के रूप में मानते हैI इस दिन देश के वीर शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन रखा जाता है। वहीं भारतीय नागरिक सेना के झंडे को प्रतीक के रूप में लगाकर तथा सहयोग राशि देकर गौरवान्वित महसूस करते हैंI

आज मुख्यमंत्री आवास पर सशत्र झंडा दिवस मनाया गयाI जहाँ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे I सैनिक कल्याण अधिकारियों द्वारा गणेश जोशी को बैच लगाया गया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी स्वयं पूर्व सैनिक रह चुके हैं, इसलिए उन्होंने जनता से सैनिकों के हित में अधिक से अधिक संख्या में धनराशि एकत्रित करने की अपील की है।
बॉर्डर पर तैनात सैनिकों में आए दिन कोई ना कोई या तो अपंग या शहीद हो जाता है , इन वीर शहीदों के बच्चों, वीरांगनाओं, अपंग सैनिकों और सेवानिर्वित वीर सैनिकों को सम्मान पूर्वक जीने के लिए केंद्र व राज्य सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन कर रही है वहीं आम नागरिक झंडा दिवस के अवसर पर अपनी इच्छा अनुसार सहयोग राशि देकर गौरवान्वित महसूस करते हैं जो कि देश के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक होने की अनुभूति करवाता है।


इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण मेजर योगेंद्र यादव, कर्नल बी.एस रावत कर्नल, एम.एस जोधा उपनिदेशक सैनिक कल्याण सूबेदार मेजर एम. एल भट्ट और हेम चौबे भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments