Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड बेटे सहित गिरफ्तार

हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड बेटे सहित गिरफ्तार

हल्द्वानी। हल्द्वानी में आठ फरवरी गुरुवार को भड़की के बाद अब शहर में हालात पहले की तरह सामान्य होने लगे हैं। हालांकि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है। वहीं अब पुलिस ने उपद्रवियों पर भी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी खुद नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने दी। हल्द्वानी हिंसा का सूत्रधार यानी मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटे को माना जा रहा है। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सपा नेता मतीन सिद्दीकी के भाई जावेद सिद्दीकी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर हिंसा भड़काने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि ये लोग हिंसक भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि मलिक के बगीचे में अवैध निर्माण अब्दुल मलिक ने ही किया था। पुलिस के अनुसार गुरुवार 8 फरवरी शाम को जब प्रशासन और हल्द्वानी नगर निगम की टीम अवैधनिर्माण को गिराने गई तब अब्दुल मलिक ने ही इसका विरोध किया था, जिसके बाद लोग उग्र हो गए और उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन और हल्द्वानी नगर निगम की टीम पर हमला बोल दिया था। इसीलिए इस मामले के शुरुआती सूत्रधार अब्दुल मलिक और उसके बेटे को ही माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments