Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपैठाणी के पडाल में मंत्री धन सिंह रावत ने किया यूसीएफ संघ...

पैठाणी के पडाल में मंत्री धन सिंह रावत ने किया यूसीएफ संघ कार्यालय का लोकार्पण

पौड़ी। पैठाणी के पडाल में एक करोड़ की लागत से उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ द्वारा निर्मित गोदाम और यूसीएफ संघ कार्यालय का सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने लोकार्पण किया। इसके अलावा राठ क्षेत्र में करोड़ों की पेयजल योजनाओं और विकास कार्यों का भी सहकारिता मंत्री ने शिलान्यास और लोकार्पण किया। उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत पैठाणी के पडाल तोक में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने एक करोड़ की लागत से निर्मित सहकारिता की शीर्ष संस्था उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ द्वारा निर्मित गोदाम का लोकार्पण और करोड़ों की पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
       आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि वर्तमान में पूरे देश भर में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स मिशन चल रहा है। जिसमें हम मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अच्छी उपज के लिए प्रेरित कर रहे हैं और किसानों को घर बैठे ही उपज का अच्छा मूल्य दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मंत्री ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 70 लाख की लागत से पल्ली गांव पेयजल योजना फेज-2, 63.40 लाख की लागत से सिरतोली पेयजल योजना, 35.70  लाख की लागत से दरमोली पेयजल योजना, 11 लाख की लागत से डोबरा पेयजल योजना, 45.09 लाख की लागत से बड़ेथ पेयजल योजना, 37.5 लाख की लागत से  कुटकंडे पेयजल योजना व 19.57 की लागत से बनास पेयजल योजना का शिलान्यास तथा 10-10 लाख की लागत से  पल्ली ओर  कुटकंडे पंचायत भवन का  शिलान्यास किया।
     कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ  रविन्द्री मंद्रवाल कहा कि संघ द्वारा उत्तराखंड राज्य में समितियां के माध्यम से सीधा किसानों से मिलेट्स की खरीद की जा रही है, जिसमें 38 रुपए की दर पर मंडुवा ओर झंगोरा खरीदा जा रहा है दूरस्थ क्षेत्र में संघ द्वारा निर्मित गोदाम का उद्देश्य यही है कि अब किसान अपनी फसली उपज को और भी आसानी से विक्रय कर पाएंगे जिससे  सहकारिता क्रांति को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ मातवर सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ द्वारा निर्मित गोदाम के माध्यम से किसान अब सिर्फ मिलेटस ही नहीं  अपनी सभी फसली उपज को उचित दामों में विक्रय  कर पाएंगे, जिससे भविष्य में किसानों की आय में कई गुना का इजाफा होगा ओर सहकारिता क्रांति को बल मिलेगा। इस दौरान उन्होंने मा. मंत्री जी का आभार प्रकट भी किया। इस अवसर पर हिवालिधार ओर  बनास स्कूल के  छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक कोटद्वार के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष  पैठाणी  विनोद रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत व गणेश राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पैठाणी डॉ. मनवर रावत, वीरेंद्र रावत, दीवान राठी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments