Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपत्रकार कल्याण कोष में गैर सरकारी सदस्य के रूप में डॉ. वी.डी.शर्मा...

पत्रकार कल्याण कोष में गैर सरकारी सदस्य के रूप में डॉ. वी.डी.शर्मा समेत चार पत्रकार नामित

देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा पत्रकारों के हितार्थ संचालित उत्तराखंड पत्रकार कल्याण कोष/मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति में आगामी दो वर्ष के लिए  गैर सरकारी सदस्य के रूप में सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग द्वारा चार पत्रकारों डॉ. वी.डी.शर्मा (देवभूमि पत्रकार यूनियन, देहरादून), दिनेश जोशी (एनयूजेआई, हल्द्वानी नैनीताल), निशा रस्तोगी (एसोसिएशन ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ इंडिया, देहरादून), दीन दयाल मित्तल (इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस एन मिडिया मेन, देहरादून) को नामित किया गया।
उक्त समिति के गठन से पूर्व में लंबित पत्रकारों के पेंशन, मेडिकल, मृतक आश्रित आर्थिक सहायता मामलो का निस्तारण हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि उक्त समिति में पत्रकारों की समस्याओं में सदैव तत्पर रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार डा. वी.डी.शर्मा पहले भी इस समिति में दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। उनके इस महत्वपूर्ण समिति में पुनरू नामित होने पर देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.), देवभूमि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के अतिरिक्त प्रदेशभर के पत्रकारों, पत्रकार यूनियनों, संगठनों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। कल से उनको बधाई देने वाले पत्रकार बंधुओं का तांता लगा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments