Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डरंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ दो दिवसीय वाक एंड शॉप एग्जिबिशन का...

रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ दो दिवसीय वाक एंड शॉप एग्जिबिशन का समापन

देहरादून। आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट की ओर से  देहरादून  के जीएमएस रोड स्थित  सैफरॉन लीफ होटल  में पहली बार दो दिवसीय वाक एंड शॉप एग्जिबिशन का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। इस एग्जीबिशन में उत्तराखंड के उत्पाद ने लोगों को आकर्षित किया  एवं देहरादून के लोगों ने जमकर खरीदारी की। आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक सारथी घई ने समापन समारोह कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कहा कि हम इस तरह के एग्जीबिशन के माध्यम से उत्तराखंड के अंदर स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दे रहे हैं।  हमारा उद्देश्य है कि उत्तराखंड की महिलाएं आत्मनिर्भर बने एवं समाज में अपना सराहनीय योगदान दें।  आज के इस एग्जीबिशन में आप देख सकते हैं कि यहां पर अनेकों ऐसे उत्पाद है जो उत्तराखंड के महिलाओं के द्वारा बनाई गई है, इन सभी उत्पादों को यहां आए हुए लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और खरीद भी रहे हैं। हमारा इस एग्जीबिशन का एक मकसद यह भी है कि स्टार्टअप के द्वारा बनाए गए उत्पाद को बड़े ब्रांड के साथ मिलकर एक ही प्लेटफार्म पर प्रस्तुत किया जा सके और यह बताया जा सके कि उत्तराखंड के अंदर जो यहां के लोगों द्वारा बनाए गए उत्पाद हैं वह किसी भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद से कम नहीं है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में देहरादून के मशहूर बबूल पता स्टोर,  मिस क्राफ्टी,  डिस्कवर उत्तराखंड, सैफरॉन लीफ, एवं  इनहाउस जैसे संस्थानों ने सहयोग किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments