Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज ठप, भारी नुकसान की आशंका

हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज ठप, भारी नुकसान की आशंका

देहरादून : 28 और 29 मार्च को निजीकरण के विरोध में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते बैंकों में भी कामकाज ठप रहेगा। इससे पहले शनिवार और रविवार को भी काम थप रहा I वित्तीय वर्ष के आखिरी सप्ताह में हो रही इस हड़ताल से नैनीताल जिले में ही करीब 500 करोड़ के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

अखिल भारतीय आम हड़ताल में विभिन्न यूनियनों के शामिल होने से बैंक व बीमा समेत वित्तीय सेवाओं से जुड़े संस्थानों में भी काम प्रभावित होगा। जिले में कुल 200 से अधिक बैंक शाखाएं हैं। मार्च फाइनल होने से बैंकों में काम का दबाव पहले से ही काफी ज्यादा है। ऐसे में सोमवार और मंगलवार की हड़ताल से बैंक, बीमा, पोस्टऑफिस अन्य संस्थानों में काम पूरी तरह ठप होने की आशंका है।

बैंक कर्मियों ने बताया कि मार्च अंत में लोग करोड़ों का टैक्स चुकाते हैं। यही नहीं करीब 500 करोड़ के चेक क्लीयरेंस भी अटक जाएंगे। दो दिन में करोड़ों का लेन-देन भी ठप हो जाएगा। इससे खासी दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments