Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिअखिलेश-शिवपाल के झगड़े पर ओपी राजभर ने दिया बयान

अखिलेश-शिवपाल के झगड़े पर ओपी राजभर ने दिया बयान

देहरादून: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले जहां अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने साथ आकर मुलायम सिंह यादव ने कुनबे में एकता का संदेश दिया था, तो वहीं अब हार के बाद एक बार फिर इनके बीच फूट पड़ गई है। सपा विधानमंडल दल की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज हुए शिवपाल यादव ने दिल्ली जाकर बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। इसी बीच, सपा गठबंधन में शामिल सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने कहा है कि अखिलेश को उन्हें बुलाना चाहिए था। परिवार में झगड़े तो होते रहते हैं।
 
एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान राजभर ने बताया कि सरकार की ओर से आज विधायकों के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम तय करने की वजह से सपा गठबंधन के विधायकों की बैठक टाल दी गई है। शिवपाल की नाराजगी को लेकर राजभर ने कहा जहां परिवार में सैकड़ों लोग हों, कोई ना कोई नाराजगी होती रहती है। परिवार में कभी-कभी होता है। परिवार में नाराजगी-खुशी तो होती ही है, कभी खुशी कभी गम।

विधायक दल की बैठक में शिवपाल को नहीं बुलाए जाने के सवाल को पहले राजभर ने यह कहकर टालने की कोशिश की, कि उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। पता नहीं कि क्यों नहीं बुलाया गया। हालांकि, बार-बार पर पूछे जाने पर राजभर ने कहा कि, वह (शिवपाल) सपा के विधायक हैं। सभी को बुलाया जाना चाहिए था। उन्हीं को नहीं, सपा के सिंबल पर जो जीते हैं सभी को बुलाना कानूनी अधिकार है। 

क्या वह अखिलेश और शिवपाल के बीच झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे? यह पूछ जाने पर राजभर ने हंसते हुए कहा कि उनके घर के झगड़े में हम क्या करने जाएं? दोनों से अच्छे संबंधों की दलील देकर जब पूछा गया कि क्या वह पंच बनेंगे तो सुभासपा प्रमुख ने कहा, ”दोनों लोगों से मिलेंगे, बात करेंगे तो बताएंगे क्या दिक्कत है, क्या बीमारी है। उस बीमारी को ठीक करने की कोशिश की जाएगी। इस देश में हर चीज की दवा बन गई है। हम दोनों से मिलकर जानेंगे कि ऐसी बात क्यों हो रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments