Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा सत्र: दुसरे दिन विपक्षियों ने तीर्थ यात्रियों की मौत पर...

विधानसभा सत्र: दुसरे दिन विपक्षियों ने तीर्थ यात्रियों की मौत पर सरकार को जमकर घेरा

देहरादून: विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्षियों ने चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की मौत पर सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस विधायकों के सवाल पर कई बार भाजपा के विधायक सदन में घिरते हुए दिखाए दिए।

बुधवार को सदन के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्षी कांग्रेस काफी आक्रामक रूप में दिखाई दी। केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारधाम यात्रा पर सरकार को जमकर घेरा गया। चारधाम यात्रा रूट पर तीर्थ यात्रियों की मौत को विपक्षी कांग्रेस ने मुद्दा बनाते हुए सरकार को घेरा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि चारधाम के सफल संचालन को सरकार पूरी तहर से विफल साबित हो रही है। तीर्थ यात्रियों की मौत का आंकड़ा इसकी साफ गवाही दे रहा है। रजिस्ट्रेशन से लेकर तीर्थ यात्रियों के ठहरने और चिकित्सा, पेयजल आदि का कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। 

सदन में विपक्षी कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट दिखाई दिया और सरकार पर जमकर हमला किया।  प्रदेश में राशन कार्ड सरेंडर कराने को लेकर भी विपक्षी कांग्रेस ने सदन में जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया है कि डबल इंजन की सरकार गरीब तबके के लोगों का उत्पीड़न कर रही है। चिंता जताई है कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से लोगों को फ्री गेंहू, चावल आदि राशन नहीं मिल पा रहा है।  

यशपाल आर्य बोले- बजट झूठ का पिटारा

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बजट पर चर्चा की गई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बजट को झूठ का पिटारा करार दिया। कहा कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली, सड़क, शिक्षा, पेजयल, चिकित्सा आदि  के लिए सरकार की कोई ठोस रणनीति नहीं है।  

दूर दराज गांवों में रह रहे ग्रामीणों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।  तो दूसरी ओर, धामी सरकार ने बजट को दूरदर्शी करार दिया।  बताया कि बजट में हर सेक्टर का विशेष ख्याल रखा गया है और आने वाले दिनों में उत्तराखंड विकास के पथ पर दोगुनी गति से चलेगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments