Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधअसिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों...

असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

देहरादून। कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे को 75 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार राजपुर रोड पर छह महीने पहले खुले एक रेस्ट्रो मालिक से शशिकांत दुबे ने रिश्वत मांगी थी। रेस्ट्रो मालिक को आज 75 हजार रुपए लेकर बुलाया गया था। तभी विजिलेंस की टीम ने दुबे को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। लक्ष्मी रोड स्थित ऑफिस से दुबे की गिरफ्तारी हुई। जबकि उनके कैनाल रोड स्थित घर पर भी विजिलेंस ने छापा मारा है।
सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जी.एस.टी. कार्यालय लक्ष्मी रोड, डालनवाला के असिस्टेंट कमिश्नर, शशिकान्त दूबे को शिकायतकर्ता से रेस्टोरेन्ट के बिलों में जी.एस.टी. के नियमों के क्रम में कमियॉ बताकर भारी जुर्माने का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग की गयी, जिसके क्रम में अभियुक्त को शिकायतकर्ता से रू0 75,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया, जिनकी गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून टीम द्वारा अभियुक्त के देहरादून आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ जारी है। वरिष्ठ पुलिक अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, मुख्यालय धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments