Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डमहंगी बिजली से आक्रोशित मोर्चा दहाड़ा राजभवन के खिलाफ

महंगी बिजली से आक्रोशित मोर्चा दहाड़ा राजभवन के खिलाफ

विकासनगर। सरकार द्वारा लगातार बिजली के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी के खिलाफ जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील में राजभवन की कार्यप्रणाली से आक्रोशित होकर घेराव प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विकासनगर की गैर मौजूदगी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी खीम सिंह को सौंपा। नेगी ने कहा कि तीन-चार चार वर्ष से सरकार द्वारा लगातार बिजली के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है तथा हाल ही में फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकार द्वारा प्रतिमाह यूनिट स्लैब प्रति किलोवाट फिक्स्ड चार्जेस निर्धारित किया गया है, जिसके नाम पर उपभोक्ताओं को लूटने का काम किया जा रहा है। नेगी ने कहा कि सरकार की नाकामी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। सरकार लाइन लॉस कम करने की दिशा में कोई भी ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है, जिसका कारण निजी हित साधना है। अपने फायदे के लिए अधिकारी एवं सरकार जनता का तेल निकालने में लगे हुए हैं। ऊर्जा प्रदेश में यह खेल जनता पर भारी पड़ रहा है। नेगी ने कहा कि 100 यूनिट तक रुपए 3.40 प्रति यूनिट, 200 यूनिट तक 4.90 एवं 200 से 400 यूनिट तक 6.70 तथा इसके ऊपर 7.35 प्रति यूनिट निर्धारित की गई है तथा इसी प्रकार फिक्स्ड चार्जेस 75 रुपए, 85 ₹एवं 100 रुपए प्रति किलोवाट प्रतिमाह निर्धारित किए गए हैं सरकार को चाहिए कि फिक्स्ड चार्जेस न्यूनतम करने एवं 100 यूनिट के स्लैब के स्थान पर 150-200 यूनिट का स्लैब निर्धारित करें। काबिले गौर है कि जितनी बिजली की मारामारी होगी। उतनी ही ज्यादा निजी कमाई अधिकारियों एवं इससे जुड़े नेताओं की होगी। मोर्चा राजभवन से मांग करता है कि इस खेल को बंद कराकर जनता को राहत दिलाने हेतु सरकार को निर्देशित करने का काम करें। घेराव प्रदर्शन में विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह ,अशोक चंडोक, मोहम्मद असद, परिमल गोस्वामी, एम.ए.सिद्दीकी, सलीम मुजीबुररहमान, रूपचंद भास्कर, विक्रम पाल, भगत सिंह चैधरी, प्रवीण शर्मा पिन्नी, राम सिंह तोमर,रहबर अली, अंकुर वर्मा, अंकुर चैरसिया, शमशाद, सरोज गांधी, सायरा बानो, मनोज राय, विनोद जैन, संजय गुप्ता, मुकेश पसपोला, बलवीर चैहान,एस एन शर्मा, नरेंद्र तोमर, गोविंद सिंह नेगी, समून, भजन सिंह नेगी, धर्म सिंह, लता रावत, खुर्शीद, बृजभूषण, प्रवीण, किशोर भंडारी, विनय गुप्ता, चै. मामराज, टीकाराम उनियाल, राजकुमार गोयल, बॉबी गुप्ता, परवीन, यूनुस, दीपांशु अग्रवाल,प्रमोद शर्मा, जयपाल सिंह, सुरजीत सिंह टिम्मू, प्रोवीर दास, पंकज कुमार,मुकेश पसबोला, कुंवर सिंह नेगी, शकील, देव सिंह चैधरी, श्रवण गर्ग, बुशरा, हुमा खान,सलीम मिर्जा, जाबिर हसन, सतीश सेमवाल, रहमान, मतीन, इशरत, सुनील, राजेश्वरी क्लार्क , हुकम सिंह,संध्या गुलरिया शशांक गोस्वामी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments