Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिमहाशिवरात्रि पर शिवालयों बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे जलाभिषेक, मंदिरों में...

महाशिवरात्रि पर शिवालयों बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे जलाभिषेक, मंदिरों में भंडारों का आयोजन

देहरादून: महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर प्रदेश भर के शिवालयों में श्रधालुओं का तांता लगा हुआ हैI शिवालय हर हर महादेव के नारों से गूंज रहे हैं। मन्दिरों में आधी रात से ही भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं लम्बी कतारों मेें लग गये थे। वहीं सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रधालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। कई मंदिरों में भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।

महाशिवरात्रि के पर्व पर शनिवार को शिव भक्तों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। राजधानी देहरादून के प्रशिध टपकेश्वर महादेव मन्दिर में तो आधी रात से ही श्रद्धालुओं की लम्बी लम्बी कतारें लग गयी थी। मध्य रात्रि को भोले बाबा का विशेष श्रंगार और अभिषेक किया गया। जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मन्दिर के कपाट खोल दिये गये। शिवभक्तों ने भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। मन्दिर में आज सुबह से ही मेले की चहल पहल शुरू हो गयी थी। यहाँ पर शिवरात्रि के बाद भी कई दिनों तक मेला लगा रहता है। जिसका लुत्फ उठाने के लिए आस पास के लोगों के अलावा शहर भर के लोग यहाँ पहुंचते है।

इसी तरह से पंचायती मन्दिर, गीता भवन, कालिका माता मन्दिर, जंगम शिवालय, नालापानी तपोवन शिव मन्दिर, पृथ्वीनाथ मन्दिर और सिद्धेश्वर मन्दिर सहित अन्य शिवालयों मेें भगवान भोलेनाथ की फूल, बेलपत्र, धतूरा आदि से विशेष पूजा अर्चना की गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments