Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeखेलएथलीट मानसी नेगी और सूरज पंवार ने की सीएम धामी से भेंट

एथलीट मानसी नेगी और सूरज पंवार ने की सीएम धामी से भेंट

सीएम ने की एक-एक लाख रुपय देने की घोषणा

देहरादून: मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किमी रेस वाक में स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दोनों एथिलीट को एक-एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार की ओर से ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर उप क्रीडा अधिकारी एवं इन दोनों खिलाड़ियों के कोच अनूप बिष्ट एवं एथलीट मनीष बिष्ट मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments