Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिसांस्कृतिक दलों के ऑडिशन सम्पन्न

सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन सम्पन्न

देहरादून: राजधानी देहरादून में विगत 3 जनवरी, से सूचना निदेशालय में चल रहे कुमाऊं मण्डल के सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन शुक्रवार को संपन्न हो गये हैं। साथ ही गढ़वाल मण्डल से जो सांस्कृतिक दल छूट गए थे उनका भी ऑडिशन कर सभी के परिणाम घोषित किये गए हैं I

कुमाऊं मण्डल से जनपद उधमसिंह नगर, जनपद नैनीताल, जनपद अल्मोड़ा, जनपद पिथौरागढ़, जनपद चम्पावत तथा जनपद बागेश्वर के दलों ने ऑडिशन में भाग लिया। इसके अतिरिक्त गढ़वाल मण्डल के जो दल पूर्व में छूट गये थे उन दलों के ऑडिशन भी संपन्न किये गये। ऑडिशन में जो सांस्कृतिक दल सफल हुए हैं उनका परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।

चयन समिति में निर्णायक मण्डल के रूप में सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पद्म श्री लीलाधर जगूड़ी, संयुक्त निदेशक सूचना के.एस. चौहान, प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की सहायक निदेशक डॉ. संतोष भारद्वाज, आकाशवाणी देहरादून के अधिकारी अनिल भारती एवं संस्कृति एवं भातखण्डे के नरेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments