Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकोविड को लेकर सुनिश्चित की जाए सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता: मुख्य...

कोविड को लेकर सुनिश्चित की जाए सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता: मुख्य सचिव

देहरादून: शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. सन्धु ने कोविड हेतु नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव ने सभी नोडल अधिकारियों को एक्टिव रहने के साथ ही होम आईसोलेशन और उससे सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियों को एक्टिव मोड में रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत घर, स्कूल आदि के साथ ही उसमें दी जाने वाली सुविधाओं को समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए।

कोविड की दूसरी लहर के मुकाबले प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता बेहतर स्थिति में है। तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुए हमें हर सम्भव तैयारी करनी है। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए कि पी.एच.सी. एवं सी.एच.सी. लेवल तक सभी आवश्यक उपकरण, दवाएं एवं अन्य सामग्री पूर्व में ही उचित मात्रा में उपलब्ध करा दी जाए। और साथ ही आयुष विभाग द्वारा इम्यूनिटी बूस्ट करने हेतु किए गए कार्यों को लगातार जारी रखा जाए और इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इसके लिए इलेक्ट्राॅनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन में जागरूकता हेतु लगातार प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी वीडियोज के माध्यम से आमजन को इसके प्रति सजग किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए स्थानीय भाषाओं में शाॅर्ट वीडियोज के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। मुख्य सचिव ने मेडिकल इक्यूपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन और ड्रग सप्लाई मैनेजमेंट से सम्बन्धित सभी तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही अधिकारियों को प्रदेशभर में सफाई एवं सैनेटाईजर छिड़काव के लिए अभियान चलाए जाने और सार्वजनिक स्थलों में मास्क न पहनने वालों के साथ ही थूकने और इधर-उधर कचरा फेंकने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई और चालान अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

इस दौरान अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन, सचिव अमित नेगी, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, डीजीपी संजय गुंज्याल, वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिलीप जावलकर, एस.एस. मुरूगेशन एवं चन्द्रेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments