Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डआयुष्मान योजनाः 2342 करोड़ रूपए के व्यय भार से मुक्त रहे लाभार्थी

आयुष्मान योजनाः 2342 करोड़ रूपए के व्यय भार से मुक्त रहे लाभार्थी

देहरादून। प्रदेश में आयुष्मान योजना अपनी रफ्तार पर है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविरों का आयोजन व जागरूकता अभियान के चलते प्रदेश में अभी तक 56.68 लाख से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं लाभ की बात करें तो अभी तक 11.69 लाख से अधिक मरीज आयुष्मान की निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। इस उपचार में 2342 करोड का व्यय भार सरकार ने उठाया जो मरीजों के उपर पड़ना था।

  • प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना संजीवनी से कम नहीं है। जन-जन तक इस योजना लाभ पहुंचे इसके लिए पूरे सिस्टम को निर्देशित किया गया है। समाज के आखिरी पंक्ति के व्यक्ति तक भी योजना का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर लक्ष्य बनाकर कार्य किया जा रहा है। जगह जगह पर आयुष्मान शिविर के अलावा जागरूकता कार्यक्रमों से योजना की सुगमता में इजाफा हुआ है। दिव्यांग जनों को भी अभियान चलाकर योजना में शामिल किया जा हरा है।
  • उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक 56 लाख 68 हजार 807 से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं 11 लाख 69 हजार 263 बार मरीज निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। निशुल्क उपचार सेवा में 2342 करोड़ रूपए का व्यय भार मरीजों के उपर से बचाया गया है। योजना के सूचीबद्ध अस्पतालों को भी आयुष्मान के तहत भर्ती मरीजों के हित में गंभीर तथा उनके साथ सकारात्मक रहने के निर्देश भी खासतौर पर दिए गए हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के निर्देशों के अनुपालन में आज राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए चेशायर होम्स इंडिया में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तीन दर्जन से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। प्राधिकरण की ओर से नितेश यादव, आयुष्मान मित्र कुश भंडारी स्टेट कोऑर्डिनेटर मन्नू त्रिपाठी आदि का सहयोग रहा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments