Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डबाबा केदार आने वाले यात्रियों को दिया जायेगा महिला समूहों द्वारा चौलाई...

बाबा केदार आने वाले यात्रियों को दिया जायेगा महिला समूहों द्वारा चौलाई का प्रसाद

रुद्रप्रयाग : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के महिला समूहों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की | इस दौरान उन्होंने श्री केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को महिला समूहों द्वारा तैयार चौलाई के प्रसाद को वितरित किए जाने की बात कही|

जिला कार्यालय सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने महिला समूहों से कहा कि केदारनाथ धाम के लिए जो भी चौलाई का प्रसाद तैयार किया जाएगा वह गुणवत्तायुक्त के साथ-साथ उसकी एक समान पैकेजिंग की जाएगी तथा उसमें किसी भी दशा में पोलिथीन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैकेजिंग एक समान होगी किन्तु वह अपनी संस्था का नाम व उसके एड्रस का बार कोड डाल सकते हैं।

उन्होंने व्यापारियों से भी अपेक्षा की है कि महिला समूहों द्वारा जो भी प्रसाद तैयार किया जाएगा उसकी संपूर्ण बिक्री करने का सभी से अपना पूर्ण सहयोग देने को कहा जिससे कि महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे प्रसाद की ठीक ढंग से बिक्री हो सके जिससे कि उनकी आमदनी में वृद्धि होने के साथ-साथ उनकी आर्थिकी को मजबूत किया जा सके।

जिलाधिकारी ने महिला समूहों से अपेक्षा की है कि केदारनाथ धाम में उपलब्ध डिमांड के अनुसार वह अपना माल तैयार करेंगे तथा व्यापारियों को समय से उपब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने व्यापारियों से भी अपेक्षा की है कि प्रसाद सामग्री की बिक्रय के लिए निर्धारित दर के लिए अलग से बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सभी का सुझाव लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में जो भी प्रसाद तीर्थ यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा उसमें एक ही दर निर्धारित होगी जिससे कि पारदर्शिता बनी रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी केदारनाथ योगेंद्र सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एचसी हटवाल, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल, भाष्कर पुरोहित, अध्यक्ष श्री केदारनाथ महाप्रसादम् स्वायत सहाकारी संघ सुनील झिंक्वाण, केदारनाथ व्यापार मंडल अध्यक्ष चंडी प्रसाद तिवारी सहित महिला स्वयं सहायता समूह एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments