Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर उत्तरायणी मेले को लाया जाएगा पर्यटन मानचित्र पर: सीएम धामी

बागेश्वर उत्तरायणी मेले को लाया जाएगा पर्यटन मानचित्र पर: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकर संक्रांति पर बागेश्वर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले को भव्य तरीके से मानाने की बात कही, सीएम ने मेले के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व को देश विदेश में पहुँचाने की योजना के साथ इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बतायाI वहीं उन्हीने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह महाराज के पुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है।

सीएम धामी ने बयान जारी करते हुए कहा कि मकर संक्रांति पर बागेश्वर में मनाए जाने वाले उत्तरायणी मेले को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा। प्रवासी उत्तराखंडियों को भी मेले से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर का ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले को भव्य रूप से मनाया जाएगा।

मेले को पहचान दिलाने के लिए देश-विदेश के पर्यटकों को उत्तरायणी मेले की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अटल के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरकार ने सुशासन के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अटल जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज के पुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह ने अपनी छोटी सी उम्र में धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments