Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डखानपुर विधायक उमेश कुमार को मिली जमानत

खानपुर विधायक उमेश कुमार को मिली जमानत

देहरादून। हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को कोर्ट में पेश किया गया। उमेश कुमार के खिलाफ पूर्व विधायक प्रंणव सिंह चौंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी में रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि प्रंणव सिंह चौंपियन को कोर्ट पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है।
कुंवरानी देवयानी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार 25 जनवरी रात को करीब 9 बजे के करीब उमेश कुमार उनके महल और कैंप कार्यालय पर आए थे। इस दौरान उमेश कुमार ने उनके घर में घुसने का भी प्रयास किया था। कुंवरानी देवयानी की शिकायत पर पुलिस ने उमेश कुमार और उनके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया।
बता दें कि साल 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रंणव सिंह चौंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी को खानपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया था। वहीं उमेश कुमार इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में उमेश कुमार से कुंवरानी देवयानी हार गई थी। तभी से दोनों नेताओं के बीच में टशन चलती आ रही है। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दूसरे को गरियाते हुए नजर आते है। लेकिन शनिवार को दोनों के बीच फिर से सोशल मीडिया पर टिका टिप्पणी हुई। इसके बाद उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ शनिवार रात को प्रंणव सिंह चौंपियन के महल पर पहुंचे और हंगामा किया। रविवार को प्रंणव सिंह चौंपियन भी अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के कार्यायल पर पहुंचे, जहां उन्होंने उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट की। इसके बाद प्रंणव सिंह चौंपियन और उनके समर्थकों ने फायरिंग भी की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments