Latest news
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबैंक ऑफ बड़ौदा ने आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया

देहरादून। भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने आज घोषणा की कि वह स्वतंत्र और प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत में फरवरी 2022 के पूरे महीने के दौरान अनेक कार्यक्रमों, ग्राहकों की बैठकें और व्यावहारिक प्रयासों को शामिल करते हुए एक विशेष अभियान का शुभारंभ करने के साथ भारत सरकार की एक पहल आज़ादी का अमृत महोत्सव मनायेगा।
ये जनता से जुड़ना कार्यक्रम बैंकिंग उद्योग के डिजिटलीकरण का जश्न मनायेंगे, जिसने बैंकिंग सेवा को देश के कोने-कोने में तेज, आसान और सुविधाजनक और सुलभ बना दिया है, साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा के मंत्र ग्राहक और कर्मचारी पहले, चूँकि बैंकिंग के सुरक्षित और संरक्षित वातावरण के सिद्धांतों का पालन करते हुए बैंकिंग का एक सहज अनुभव प्रदान करना इस बैंक की इच्छा है। इस अवसर पर बोलते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, संजीव चड्ढा ने कहा, “पिछले 75 वर्षों के दौरान, भारत एक नए स्वतंत्र राष्ट्र से विश्व स्तर पर एक सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के तौर पर परिवर्तित हुआ है। इस वित्तीय क्षेत्र ने भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज, डिजिटलिकरण और अभिनवता को अपनाकर, बैंक वित्तीय समावेशन में तेज़ी लाने में सक्षम हुए हैं, साथ ही ग्राहकों को उनकी झट-पट उत्पादों और सेवाओं की एक श्रृंखला प्रदान करते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में, हम मानते हैं कि आज जो हम काम कर रहे हैं वह हमारे भविष्य को निर्धारित करेंगे, और हमारे डिजिटल-फर्स्ट सोच के साथ, हम भारत के विकास की कहानी में भाग लेते रहने और एक अहम योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments