Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबर्फबारी ने बढ़ाई केदारनाथ धाम में समस्याएं

बर्फबारी ने बढ़ाई केदारनाथ धाम में समस्याएं

रूद्रप्रयाग: खराब मौसम ने प्रशासन की परेशानियां बढ़ा दी है। बीते 18 दिनों से केदारनाथ में लगातार हो रही बर्फबारी से सारी तैयारियां प्रभावित हो रही है। भारी बर्फ के कारण कुबेर गदेरा में पैदल मार्ग फिर से अवरुद्ध हो गया है।

रविवार सुबह से केदारनाथ में हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ यहां धूप की तपन भी तेज हुई लेकिन दोपहर बाद अचानक घने बादलों के बीच हल्की बर्फबारी होने लगी।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि के अवर अभियंता सुरेंद्र रावत ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग कुबेर गदेरा में फिर से अवरुद्ध हो गया है। हिमखंड रास्ते में खिसक गए हैं। क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा भी पेयजल लाइन बिछाई जा रही है और स्टैंड पोस्ट की मरम्मत की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments