Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस महानगर अध्यक्ष को लेकर घमासान, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को लेकर घमासान, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

रुद्रपुर: विगत दिनों कांग्रेस हाईकमान द्वारा रुद्रपुर महानगर ध्यक्ष पद पर नाम घोषित होने के बाद रुद्रपुर कांग्रेस में घमासान छिड गया है। पिछले दिनों हाईकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के बाद मनोनीत महानगर अध्यक्ष से कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैंI जिसको लेकर नाराज कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पार्टी के वरिष्ट नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के घर पहुंच विरोध के रूप में सामूहिक स्टीफे कि चेतावनी देने लगेI बेहड़ ने नाराज कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए इसे संगठन का आन्तरिक मामला बतायाI

पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा एवं पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना गुट ने सैकड़ों कांग्रेसी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ के आवास पहुंचे। यहां पर आयोजित बैठक के दौरान सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दे डाली। जिस पर किच्छा विधायक बेहड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए संघर्ष करेगे। मगर इस्तीफा देना संगठन को कमजोर कर सकता है। ऐसे में हताश व निराश होने की जरुरत नही है।

बता दें कि तीन दिन पहले कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष करन माहरा ने जिले और महानगरध्यक्ष के अध्यक्षों की घोषणा की थी। जिसमें जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगरध्यक्ष सीपी शर्मा को बनाया गया था। सूची जारी होते ही रुद्रपुर कांग्रेस की राजनीति में भूचाल और घमासान शुरू हो गया।

रविवार को निवर्तमान नगरध्यक्ष जगदश तनेजा और पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा ने सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए सैकड़ों पुराने एवं सक्रिय कांग्रेसियों के साथ आवास विकास स्थित किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाईकमान ने विधायक बेहड़ व पुराने नेताओं से कोई रायशुमारी नहीं की और ऐसे कार्यकर्ता को महानगरध्यक्ष का दायित्व सौप दिया जिसके पीछे जनाधार और सक्रियता की काफी कमी है।

इस्तीफे के भनक लगते ही बेहड़ अपनी बालकनी पहुंचे और वहीं से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार चढ़ाव आते रहते है। उनके स्वास्थ्य खराब होने का कुछ कांग्रेस के ठेकेदारों ने फायदा उठाया और उनकी जानकारी के बिना महानगरध्यक्ष पद पर घोषणा कर दी। मगर कार्यकर्ताओं को हताश एवं निराश नहीं होने की जरुरत नही है, वह जल्द स्वास्थ्य होकर उनके सम्मान की लड़ाई लडेगे और एक विशाल रैली कर ठेकेदारों को सबक सिखाने का काम करेगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व को पूरे प्रकरण की जानकारी देगे। काफी देर तक संबोधन के बाद बेहड़ ने कार्यकर्ताओं के आक्रोश को थामा को संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आहवान किया। साथ ही आश्वासन दिया कि अब निकाय चुनावों में उनकी रायशुमारी के हिसाब से टिकट का वितरण होगा।

इस दौरान हरीश बाबरा, मीना शर्मा, जगदीश तनेजा, व्यापारी नेता संजय जुनेजा,परिमल राय ने भी संबोधित कर बेहड़ के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि बेहड़ की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस मौके पर पार्षद मोनू निषाद,रमेश कालड़ा, अनिल शर्मा,राजीव कामरा,विजय यादव,शिशुपाल सिंह,सुशील मंडल,सौरभराज बेहड़,प्रीति साना,सोफिया नाज,दिनेश पंत,प्रकाश शर्मा,सुरेश गौरी,राजेंद्र शर्मा, इंद्रजीत सिंह,अमित मिश्रा,गौरव खुराना,सौरभ शर्मा,उमर अली,अमीर हुसैन, बाबू खान,निशांत शाही,अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments