Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजनता के सुझावों के आधार पर भाजपा तैयार करेगी चुनावी घोषणा पत्र,...

जनता के सुझावों के आधार पर भाजपा तैयार करेगी चुनावी घोषणा पत्र, मिले 78,610 सुझाव

देहरादून : भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव मांगे थे। जिसके बाद भाजपा को जनता से 78,610 सुझाव मिले हैं। पार्टी इन सुझावों के आधार पर जल्द अपना दृष्टिपत्र जारी करेगी।
प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में सांसद और दृष्टि पत्र संयोजक डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलाया था। जिसमे 120 सुझाव पेटिकाओं और ऑनलाइन माध्यम सेे कुल मिलाकर 78,610 सुझाव प्राप्त हुए।

पार्टी के कार्यकर्त्ता सुझाव लेने के लिए आखिरी छोर तक गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निशंक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य भाजपा ने बनाया है और इसे संवारने का काम भी पार्टी ही करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का दृष्टि पत्र जनता के सुझाव के अनुरूप और अद्भुत होगा।
चुनावी घोषणा पत्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसान, श्रमिक, मजदूरों के हितों से जुड़े विषय शामिल किए जाएंगे।

इस दौरान सांसद नरेश बंसल, उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रो. ओपी कुलश्रेष्ठ, डॉ. देवेंद्र भसीन और विनोद सुयाल भी उपस्तिथ रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments