Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतियुवा अपने कीमती वोट का उपयोग उत्तराखंड के नव निर्माण के लिए...

युवा अपने कीमती वोट का उपयोग उत्तराखंड के नव निर्माण के लिए करें: कर्नल कोठियाल

देहरादून : विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से जुटी हुई है I आप के वरिष्ठ नेता (सेवानिवृत्त) कर्नल अजय कोठियाल ने शुक्रवार को नव परिवर्तन संवाद के दूसरे फेज में उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील भी की। साथ ही उन्होंने कहा कि युवा अपने कीमती वोट का उपयोग उत्तराखंड के नव निर्माण के लिए करें।

मतदातओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि नए मतदाता पहली बार वोट देने जा रहे हैं तो वह अपना वोट मातृभूमि को समर्पित करें। ये आम चुनाव नहीं है, इस चुनाव में जनता ने वह कार्य करना है, जिसके लिए उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग किया गया था। भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कोठियाल ने कहा कि उतराखंड के लोग, इन दोनों पार्टियों के बीच फंस कर रह गए, लेकिन दोनों ही दलों ने जनता को बेवकूफ बनाया। जबकि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड नव निर्माण के सपने को पूरा करने के लिए संकल्पित है। अगर पार्टी सत्ता में आती है तो सभी गारंटी व वादे पूरे किए जाएंगे। साथ ही कहा कि नए मतदाताओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि वह अपना वोट किसे और क्यों दे रहें हैं।

वहीं , उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आज नई राजनीति की जरूरत है। आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड को भाजपा और कांग्रेस से छुटकारा दिलाने का काम करेगी। युवाओं से मैं उत्तराखंड की तरक्की के लिए वोट मांगने आया हूं। अब उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का दिन आ चुका है। साथ ही सभी नए मतदाता 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में अपने वोट का उपयोग जरूर करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments