Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeराष्ट्रीयबोरिया मजूमदार पर बीसीसीआई ने लगाया दो साल का बैन

बोरिया मजूमदार पर बीसीसीआई ने लगाया दो साल का बैन

देहरादून: मजूमदार और रिद्धिमान साह के बीच हुए विवाद पर बीसीसीआई ने बोरिया मजूमदार पर दो साल का बैन लगा दिया है। साहा ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशाट शेयर कर मामले में मध्यस्थता करने की मांग की थी, जिसके बाद बीसीसीआइ ने राजीव शुक्ला, अरुण सिंह धूमल और प्रभतेज सिंह भाटिया की एक तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। जांच के बाद उन्हें दोषी पाया गया है, जिसके बाद उनपर दो साल का बैन लगा दिया गया है।

बता दें, इस साल फरवरी महीने में साहा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ स्क्रीनशाट्स शेयर किए थे जिसमें दोनों के बीच हुए चैट थे। इसके बाद कई क्रिकेटर साहा के समर्थन में सामने आए थे और उनसे उस पत्रकार का नाम बताने की भी अपील की थी लेकिन शुरुआत में उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में पता चला कि वो और कोई नहीं बल्कि मशहूर खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार हैं। हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से सफाई देते हुए रिद्दिमान साहा पर चैट के साथ छेड़-छाड़ करने का आरोप भी लगाया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments