Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमातम में बदलीं ईद की खुशियां, नदी में डूबने से हुई चार...

मातम में बदलीं ईद की खुशियां, नदी में डूबने से हुई चार युवकों की मौत

देहरादून: ईद की छुट्टी में कोटद्वार घूमने आए चार युवकों की खोह नदी में डूबने से मौत हो गईI सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

मंगलवार दोपहर, नगीना बिजनौर यूपी के आठ लोग ईद की छुट्टी मनाने के लिए कोटद्वार पहुंचे थे। वे नदी में नहाने के मकसद से दुगड्डा मार्ग पर आमसौड़ और दुर्गादेवी के बीच खोह नदी में पहुंच गए। शाम चार बजे के करीब चार लोग नदी में नहाने के लिए उतरे। तभी एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा साथी भी नदी में उतर गया। देखते ही देखते वह भी डूब गया। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में चार लोग नदी में डूब गए। 

चार लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र हो गए और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि डूबे युवकों के साथी ने मृतकों की पहचान की। मृतकों में नदीम (42) पुत्र अनीश, जैब (29) पुत्र शाहिद, गुड्डू (24) पुत्र शाहिद निवासी नजदीक पुलिस चौकी नगीना बिजनौर यूपी और गालिब (15) पुत्र खालिद निवासी शेखी सराय नगीना बिजनौर यूपी शामिल हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments