Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज जनपद शाखा देहरादून का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज जनपद शाखा देहरादून का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

देहरादून: उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज जनपद शाखा देहरादून का शनिवार को द्विवार्षिक अधिवेशन का अयोजन किया गया। लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में अयोजित इस अधिवेशन की अध्यक्षता शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट ने की। अधिवेशन में सर्वसम्मति से निर्विरोध कार्यकारिणी निर्वाचित की गई ।

निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर मुकेश ध्यानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मूर्ति राम खंडूरी, उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह एवं चंद्र शेखर भट्ट चुने गए। वहीं जिला सचिव पद पर सुभाष रतूडी, संयुक्त मंत्री पद पर परीक्षित नागर एवं दीपक गौतम, संगठन मंत्री पद पर दिनेश उप्रेती, प्रेम सिंह नेगी, त्रिलोक रावत, रविंद्र सिंह राणा एवं हिमांशु रावत व कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसके साथ ही अधिवेशन में मिनिस्टर फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष देवलियाल, प्रांतीय महामंत्री पूर्णानंद नौटियाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा एवं जनपद के समस्त विभागों के मिनिस्ट्रियल कार्मिक सम्मिलित हुए

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments