Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डचमोली: एनएचएम के तहत आउटसोर्सिंग भर्ती हुतु साक्षत्कारों का जिला कांग्रेस ने...

चमोली: एनएचएम के तहत आउटसोर्सिंग भर्ती हुतु साक्षत्कारों का जिला कांग्रेस ने किया विरोध, जनपद के सभी अभ्यार्थियों को शामिल करने की मांग

चमोली/गोपेश्वर: जनपद चमोली में स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम द्वारा विभिन्न पदों पर आउटसोर्सिंग भर्ती हुतु साक्षत्कार का जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। भर्ती केे तहत आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा अभ्यार्थियों के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए, जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अरोप है कि आउटसोर्स कंपनी ने भर्ती के लिये आवेदन करने वालों में कुछ लोगों को ही साक्षात्कार की प्रक्रिया में शमिल किया है। जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन के तहत उन्होंने मांग की है कि आवेदन करने वाले जनपद के सभी अभ्यार्थियों को सक्षात्कार में शामिल किया जाय, अन्यथा साक्षात्कार निरस्त किये जांय। मांग नहीं माने जाने पर उन्होंने जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा साक्षत्कार स्थल पर ही इसका विरोध करने की चेतावनी दी है।

जिला कांग्रस के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के तहत एनएचएम द्वारा आउट्सोर्स कंपनी टी.एन.एम. को एएनएम व नर्सिंग स्टाफ भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया था। जिसके चलते कंपनी द्वारा अभ्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गये थे। उन्होंने अउटसोर्स कंपनी पर आरोप लगाया है कि जदपद चमोली से चार सौ अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था, परंतु जनपद सेे मात्र 42 अभ्यार्थियों को ही साक्षात्कार के लिए शामिल किया गया है। उन्होंने मंग की है कि सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया जाय अन्यथा साक्षात्कार रद्द किया जाय।

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से जानकारी दी है कि साक्षात्कार होने की तिथि 21 सितंबर को निश्चित की गई है। वहीं चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मांग नहीं मानी गई तो चमोली जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता साक्षात्कार स्थल पर जाकर साक्षात्कार का पुरजोर विरोध करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments