Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपक्षियों के सुंदर संसार से परिचय कराती है “बर्ड ऑफ उत्तराखंड” किताब:...

पक्षियों के सुंदर संसार से परिचय कराती है “बर्ड ऑफ उत्तराखंड” किताब: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से मंगलवार को राजभवन में ’लीफ बर्ड फाउंडेशन’ की संस्थापक बी. बेला नेगी ने भेंट की। इस दौरान उन्होने अपनी पुस्तक ’बर्ड ऑफ उत्तराखंड’ राज्यपाल को भेंट की। यह पुस्तक उनके द्वारा हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी गई है। इस पुस्तक में जैव विविधता से समृद्ध उत्तराखंड के पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई है।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा की उत्तराखंड में पक्षियों की एक सुनहरी दुनिया बसती है, इस प्रकृति और पर्यावरण के लिए उनके द्वारा किया गया यह एक सराहनीय कार्य है। पक्षियों के एक सुंदर संसार से परिचय कराती उनकी यह पुस्तक सभी को संदेश देने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जंगल, पर्वत, पशु, पक्षी यहां की धरोहर हैं, जो उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के विषय पर लिखना सराहनीय पहल है।

राज्यपाल ने कहा कि बच्चों को प्रकृति के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए जिससे वे प्रकृति से भिज्ञ हो सकें। उन्होंने कहा कि यह किताब उत्तराखंड की जैव विविधता व पक्षी संसार के बारे में अच्छी जानकारी प्रदान करेगी। इस अवसर पर अदिति कौर भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments