Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णयों के चलते उनकी बढ़ती स्वीकार्यता प्रत्येक देवभूमिवासी के लिए गर्व का विषय है। पार्टी प्रदेश मीडिया सेंटर में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री जोशी ने कहा, अपने दो वर्ष के इस दूसरे कार्यकाल में पुष्कर धामी ने जिस तरह की दृढ़ इच्छा शक्ति, दूरदर्शिता, सजगता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है, उसे उत्तराखंड के साथ समूचे देश ने अनुभव किया है । उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य का चहुमुखी विकास किया, साथ ही जनता से किए सभी संकल्पों को पूरा करने का काम किया।
धामी जी सर्वसुलभ, शालीन और विनम्र मुख्यमंत्री है जो प्रत्येक कार्यकर्ता और देवभूमिवासियों से संपर्क में रहते हैं। हाल में जिस तरह नारी शक्ति बंधन कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने 20 लाख बहिनों से संवाद किया, वह मातृ शक्ति का उन्हे मिलता आशीर्वाद को दर्शाता है। इसी तरह नकल विरोधी सख्त कानून को लेकर वे आए, उसकी देश भर में प्रशंसा हुई और केंद्र एवं राज्यों में उसे अपनाया जा रहा है। यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बनाकर वे राष्ट्रवादी संस्कृति को स्थापित करने वाले ब्रांड एंबेसडर के रूप में सामने आए हैं। धर्मांतरण कानून, अवैध धार्मिक अतिक्रमणों पर कार्यवाही, मातृ शक्ति को सेवाओं में 30 फीसदी आरक्षण, दंगारिधी कानून सहित ऐसे कई निर्णय हैं जो अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रहे हैं।
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री धामी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकासवाद की नीति पर उत्तराखंड को जिस तरह आगे बढ़ा रहे हैं, उसने उनकी लोकप्रियता राज्य के अंदर और देश में बड़े पैमाने पर बड़ी है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, एमपी, हिमाचल, जम्मू कश्मीर समेत अनेकों राज्यों में उनके कार्यक्रमों को अधिक से अधिक मांगा गया है। जिसको देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हे अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है। उनकी बढ़ती प्रसिद्धि हम सबके लिए विशेष कर उत्तराखंड की जनता और भारतीय जनता पार्टी के लिए खुशी और सम्मान की बात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments