Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधभाजपा पार्षद ने अपनी ही शादी में की हर्ष फायरिंग, मुकदमा दर्ज

भाजपा पार्षद ने अपनी ही शादी में की हर्ष फायरिंग, मुकदमा दर्ज

देहरादून: हरिद्वार में पुलिस की सख्ती के बाद भी भाजपा नेता ने अपने ही शादी में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं| जिसके बाद ज्वालापुर पुलिस ने भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने राफइल और लाइसेंस भी जब्त कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के करीबी भाजपा नेता बाबर खान के पुत्र नामित पार्षद हारून खान की दो दिन पहले शादी थी। शादी से एक दिन पहले कार्यक्रम के दौरान अपने आवासीय परिसर में हारून ने लाइसेंसी राइफल से कई राउंड हवाई फायरिंग की। जिसकी वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आर. के. सकलानी ने बताया कि हर्ष फायरिंग के आरोपी हारून खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राइफल और लाइसेंस को भी जब्त कर निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments