Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होने परोगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने व अठजूला क्रीड़ा व सांस्कृतिक विकास समिति, परोगी नैनबाग जौनपुर टिहरी गढ़वाल को इस वर्ष महोत्सव के लिए 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

सोमवार को जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत परोगी(अगलाड़) थत्यूड़ में मुख्यमंत्री ने अठजूला क्रीड़ा व सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस महोत्सव में उन्होंने विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत लगभग 126.58 करोड़ रुपए की 29 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगात दी। जिसमें 21.53 करोड़ रुपए के 07 लोकार्पण व 105.05 करोड़ रूपये के 22 शिलान्यास शामिल हैं।

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम, मेले व महोत्सव गांवों को जोड़ने का कार्य करने के साथ ही लोक संस्कृति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा कि अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इगास के दिन अवकाश घोषित की गई। आज लगभग 125 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया, जिसमें लम्बे समय से मांग की जा रही काण्डी पम्पिंग पेयजल योजना भी शामिल है।

विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने परोगी क्षेत्र में मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करते हुए उन्हें लोक संस्कृति प्रेमी बताया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री का इस क्षेत्र से विशेष लगाव है। हमारे जौनपुर क्षेत्र ने हमेशा हमारी लोक संस्कृति, खान पान का संरक्षण किया है। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री द्वारा 126 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है, जो इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई| साथ ही उपकरण, दवा व बीज वितरित किये गये। आयुष विभाग द्वारा 60 लोगों को दवा वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 04 लोगों का पंजीकरण/स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई तथा 10 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 17 नये पेंशन के आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। कृषि विभाग द्वारा 26 लोगों को कृषि बीमा व 05 लोगों सब्सिडी पर कृषि यंत्र वितरित किये गये।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, अध्यक्ष डीसीबी सुभाष रमोला, टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार व क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments