Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा ने पूर्व सीएम हरदा के जनता के विवेक पर सवाल खड़ा...

भाजपा ने पूर्व सीएम हरदा के जनता के विवेक पर सवाल खड़ा करने को जनादेश का अपमान बताया

देहरादून। भाजपा ने पूर्व सीएम हरदा द्वारा जनता के विवेक पर सवाल खड़ा करने को जनादेश का अपमान बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तंज कसते हुए कहा, जनता के आशीर्वाद से मोदी धामी का मैजिक सबने देखा है, लिहाजा अब कांग्रेसियों को अपनी नकारात्मक राजनीति और खामियों को दूर करने की जरूरत है।
मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने, हरदा के चुनाव परिणामों पर दिए बयान को चेहरे की धूल हटाने के लिए, आइना साफ करने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा, सच्चाई यह है कि नेतृत्वविहीन और विचारहीन कांग्रेस पार्टी अब जनता से पूरी तरह कट गई है। यही वजह है कि अब उनके नेता मुद्दाविहीन होकर भ्रम और अफवाह फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। हरदा और उनके सहयोगी जिस यात्रा खंडित होने का भ्रम फैलाते हैं, जनता को उसमें बेहतर प्रबंधन से सफल और सुरक्षित यात्रा दिखाई देती है। जिससे साल दर साल अपनी बढ़ती आर्थिकी का उन्हें अहसास हो रहा है। वो खराब सड़कों का झूठ परोसते हैं, जबकि जनता आल वेदर रोड से आसान होते सफर का आनंद ले रही है। नकल माफियाओं को पनपाने वाले बेरोजगारी का राग अलाप रहे हैं, जबकि रिकॉड 19 हजार सरकारी नौकरी समेत लाखों रोजगार के अवसर युवाओं को मिले हैं। मंहगाई का झूठा रोना रोने वाले, प्रदेशवासियों की बढ़ती प्रति व्यक्ति आय से राज्य की समृद्धि दिखाई नहीं देती है।
उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, जनता को मोदी और धामी के काम आधारित मैजिक पर भरोसा है, लिहाजा उन्हें जनादेश की स्वीकार लेना चाहिए। और कांग्रेस को जनता के निर्णय कर सवाल खड़ा करने के बजाय अपनी पार्टी की नकारात्मक एवं सनातन विरोधी राजनीति पर विचार कर राज्य के विकास के लिए सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा, यह जनादेश न किसी पार्टी के पक्ष में हैं न विरोध में। जबकि प्रदेश की देवतुल्य जनता का मत, विकसित उत्तराखंड निर्माण के पक्ष में है, जिसके लिए अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सबको एकजुट प्रयास करने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments