Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय लोकदल का भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल

राष्ट्रीय लोकदल का भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल

देहरादून। महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय लोक दल का कहना है कि भले ही राष्ट्रीय लोकदल ने एनडीए से गठबंधन किया हुआ है, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने समर्पण नहीं किया है। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी का कहना है कि आज राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं को महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में धरना देने पर मजबूर होना पड़ा है। उनका आरोप है कि बार-बार सक्षम अधिकारियों को बताने के बावजूद भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका आरोप है कि विभाग में निरंतर अनियमितताएं बरती जा रही है। आउटसोर्स के कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष सुंदर रावत ने कहा महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती कर रही एजेंसी नौकरी देने के नाम पर 19 हजार रुपये कमीशन के रूप में ले रही है। सात हजार नौ सौ रुपये के करीब सिक्योरिटी भी जमा कर रही है। उनका कहना है कि जब एक आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से कार्य करने वाला व्यक्ति इतना कमीशन देने में असमर्थ है। ऊपर से उनका वेतन मान भी सरकार की नीतियों के बराबर नहीं है। उनका कहना है कि ऐसे कई आउटसोर्स कर्मी हैं, जिनको अब तक 3 माह से वेतन भी नहीं मिला है। दल के जिलाध्यक्ष का कहना है कि अगर आउटसोर्सिंग कर्मियों का शोषण बंद नहीं किया जाता है तो ऐसे में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूरन अपना आंदोलन तेज करना होगा। जिसके बाद वे विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री आवास घेरने को मजबूर होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments