Latest news
लोक निर्माण विभाग का सहायक अभियंता 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार मुख्य सचिव ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा की उच्च शिक्षा में 108 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिलेगी शीघ्र तैनातीः डा. धन सिंह रावत राज्यपाल ने हिमाचल में बागवानी और आपदा प्रबंधन के प्रयासों की जानकारी ली टीएचडीसी में स्वच्छता ही सेवा का आयोजन हिमालय और गंगा को बचाने के लिए संत समाज को आगे आना होगाः किशोर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा फरार 38 वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक शहरी विकास और आवास विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं की थी बड़ी कमीः अग्रवाल कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति होने से कार्यों में और तेजी आयेगीः महाराज
Saturday, September 21, 2024
Homeउत्तराखण्डभाजपा जिलाध्यक्ष ने देखी पार्टी पदाधिकारियों के साथ द कश्मीर फाइल्स

भाजपा जिलाध्यक्ष ने देखी पार्टी पदाधिकारियों के साथ द कश्मीर फाइल्स

देहरादून : द कश्मीर फाइल्स फिल्म जिसे लेकर लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वही , बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने शहर के एक सिनेमाहाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यह फिल्म देखी और भारत माता के जयकारे लगाए।

पार्टी पदाधिकारियों ने फिल्म देखने के बाद कहा कि बेहद संवेदीनशील मुद्दे पर फिल्म बनी है। कश्मीर से कश्मीरी पंडितों का पलायन काला अध्याय रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज भी यह बड़ा सवाल है कि क्यों अपने ही देश में कश्मीरी हिंदुओं को विस्थापित होना पड़ा। उनके साथ जो अमानवीयता हुई है, वह रोंगटे खड़ी कर देने वाली है।

फिल्म देखने के बाद महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि 1990 के आसपास कश्मीर में जो भी घटना हुई। यह हमारे सामने नहीं आया। इस फिल्म के माध्यम से कश्मीरी पंडितों व अन्य लोगों पर हुए अत्याचार का सच सामने आ गया है। वहीं फिल्म निर्माता व निर्देशक भी बधाई के पात्र हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, संगठन मंत्री अजेय कुमार, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, देवी दयाल उपाध्याय के साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फिल्म देखते हुए भारत माता जय के नारे लगाए।

इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, भुवन जोशी, संजय दुम्का, विजय मनराल, प्रताप रैकवाल, मधुकर, गोविंद सिंह टाकुली, नीरज बिष्ट, कनिष्क ढींगरा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments