Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसमाजवादी पार्टी ने निष्कासित किए पार्टी के दो नेता

समाजवादी पार्टी ने निष्कासित किए पार्टी के दो नेता

देहरादून : समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों को निष्कासित कर दिया है I सपा ने विधानसभा चुनाव के लिए दो अधिकृत प्रत्याशियों द्वारा मतदान से ठीक पहले दूसरे दलों के प्रत्याशी को समर्थन देने के मामले में सख्त कदम उठाया है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए हरिद्वार ग्रामीण के पार्टी प्रत्याशी साजिद अंसारी और काशीपुर से पार्टी प्रत्याशी बलजिंदर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दे कि इस बार समाजवादी पार्टी ने उतराखंड विधानसभा चुनाव में 46 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा था। मतदान से ठीक चार दिन पहले काशीपुर के प्रत्याशी बलजिंदर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया। इसी प्रकार हरिद्वार ग्रामीण से पार्टी प्रत्याशी साजिद अंसारी ने भी मतदान से चार दिन पहले बसपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया। वहीं, सपा प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों को 10 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया था। जवाब न मिलने पर पार्टी ने इसे गंभीर माना है। इस मामले से पार्टी की क्षति भी हुई है। उनके इस कदम को दूसरे दलों द्वारा प्रलोभन दिए जाने से जोड़कर देखा गया है। इस कारण दोनों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसकी सूचना केंद्रीय नेतृत्व को भी दे दी गई है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments