Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपाइयों ने प्रदेश के सभी बूथों पर जनसभागिता के साथ सुनी पीएम...

भाजपाइयों ने प्रदेश के सभी बूथों पर जनसभागिता के साथ सुनी पीएम मोदी की मन की बात

देहरादून। भाजपा द्वारा विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम, पीएम के मन की बात के 110 वे एपिसोड को प्रदेश के सभी बूथों पर जनसभागिता के साथ सुना गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चुनावों में इस कार्यक्रम को विश्राम देने की घोषणा को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान बताया। साथ ही कहा, इस उच्च राजनैतिक मानदंड का पालन बताता है क्यों पीएम मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता हैं।
मन की बात कार्यक्रम सुनने के क्रम में आज श्री भट्ट रूड़की के शेखपुरी में रविदास मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। बूथ संख्या 02 पर इस एपिसोड को सुनने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की कही बातों को अक्षरत पालन करने का आग्रह किया। सभी युवाओं विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वालों को इस लोकसभा चुनाव में मोदी जी द्वारा मतदान करने अपील का अवश्य पालन करना चाहिए। युवाओं को अपने और देश के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए मेरा पहला वोट देश के लिए, अभियान को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा, आज मोदी जी ने नारी शक्ति सम्मान योजनाएं, लखपति दीदी, बकरी पालन आदि जिन तमाम योजनाओं की चर्चा की, सौभाग्य से प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में इन सभी विषयों पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा, मोदी जी का लोकसभा चुनाव की मर्यादा के दृष्टिगत मन की बात कार्यक्रम को 3 माह विश्राम की घोषणा, राजनैतिक नैतिकता की पराकाष्ठा है। इससे पूर्व जब विपक्ष ने जब विगत चुनावों में इस कार्यक्रम के विरोध में चुनाव आयोग में आपत्ति की थी तो आयोग ने इस कार्यक्रम को राजनैतिक विचारों से ऊपर बताते हुए किसी भी तरह की रोक लगाने से इंकार कर दिया था। सभी तरह की अनुमति के बाद भी उच्च राजनैतिक मानदंडों का पालन करते हुए मोदी जी का यह निर्णय पुनः साबित करता है कि क्यों देश दुनिया उनकी मुरीद है। इस अवसर पर रुड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, विधायक प्रदीप बत्रा सहित बूथ कमेटी के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments