Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रत्येक वोटर तक पहुँचने के लिए छोटी बैठकों के अभियान को गति...

प्रत्येक वोटर तक पहुँचने के लिए छोटी बैठकों के अभियान को गति दे रही भाजपाः चौहान

देहरादून। भाजपा प्रत्येक वोटर तक पहुंचने के लिए, 5 तरह की छोटी बैठकों के अभियान को प्रदेश स्तर पर गति दे रही है । जिसमे मुख्य रूप से नव मतदाता, महिला, बूथ स्तर प्रभावशाली ामल वोटर्स एवं अन्य प्रमुख वर्गों के मतदाताओं के साथ चर्चा कर भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में आशीर्वाद के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक हम 5 तरीके से कमरा एवं छोटी बैठक का विशेष अभियान चला रहे हैं। ये बैठकें स्थान, वर्ग और संख्या विशेष के अनुसार बंद कमरे और सार्वजनिक रूप से की जा रही हैं । इस दौरान हमारे पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता विभिन्न वर्गों के वोटर्स टारगेट कर उनसे संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें अपनी पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं । जिसके क्रम में नव मतदाता, महिला, पार्टी के ामल वोटर, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों एवम अन्य वर्गों के साथ बैठा जाएगा। जिसमे पन्ना स्तर पर न्यूनतम 5-6 लोगो तक की संख्या की बैठकें भी की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इन बैठकों को संचालित करने की जिम्मेदारी पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों को दी गई है । जिसमे नव मतदाता से जुड़ने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा, मातृशक्ति से संपर्क की जिम्मेदारी महिला मोर्चा, पूर्व सैनिकों एवं कर्मचारी के साथ चर्चा का काम पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों के साथ बैठने की जिम्मेदारी संबंधित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। इन प्रकोष्ठों की टीम बूथ स्तर पर पन्ना टोलियों से समन्वय बनाते हुए इन सभी बैठकों को आयोजित करेंगे। मकसद स्पष्ट है कि मतदान के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी करना और इस बढ़े हुए प्रतिशत में अधिकांश हिस्सा अपने उम्मीदार के पक्ष में हासिल करना है। इन बैठकों को स्वयं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा मोनिटर किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments