Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रमों को लेकर मंत्री जोशी ने की कार्यकर्ताओं...

भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रमों को लेकर मंत्री जोशी ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को सालावाला स्थित चुनाव कार्यालय में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावी कार्यक्रमों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम तथा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 06 अप्रैल सालावाला चुनाव कार्यालय में भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कई कांग्रेस के नेता और कार्यकर्तागण भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बैठक में 08 अप्रैल को जनरल वीके सिंह के देहरादून में आयोजित होने वाले जनसभा कार्यक्रम के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी कमली भट्ट, निर्वतमान मेयर सुनील उनियाल गामा, चुनाव कार्यालय प्रभारी आर एस परिहार, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, विधानसभा सह संयोजक निरंजन डोभाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया सहित सभी शक्ति केन्द्र संयोजक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments