Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डपंतनगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या,ऋषिकेश में एडवेंचर...

पंतनगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या,ऋषिकेश में एडवेंचर कैंप के कर्मचारी को उतारा मौत के घाट

देहरादून: राज्य में बेखौफ घूम रहे बदमाशों का आतंक खुलेआम देखने को मिल रहा है। बीते शनिवार को बदमाशों ने जहां पंतनगर में राज्य में सत्ताधारी दल भाजपा के मंडल अध्यक्ष को गोलियों से भून दिया। वहीं, ऋषिकेश में दबंगों ने आधी रात को एडवेंचर कैंप के कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी में आज सुबह बदमाशों ने भाजपा के मंडल महामंत्री संदीप कार्की को गोली मार दी। कार्की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे खनन माफिया का हाथ बताया जा रहा है।

इधर, ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना के गट्टूगाड़ में स्थित दो एडवैंचर कैंप संचालकों के बीच आधी रात 12.30 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के तीन लोगों ने कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त यशपाल (22) निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि, तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments