Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
HomeUncategorizedचंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की...

चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

देहरादून: चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों का नाम सामने आया हैं| भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की हैं|

स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, अजय टम्टा व अनिल बलूनी, नरेश बंसल, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा पूर्व मुख्यंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धनसिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, दीप्ति रावत, सरिता आर्य, खिलेंद्र चौधरी, किरण देवी, दीपचंद्र पाठक, कैलाश गहतोड़ी, हर भजन सिंह चीमा, प्रेम सिंह राणा, ज्योति राय, डॉ. विनोद प्रजापति, लीलावती राण, हीमा जोशी व प्रेमानंद भी स्टार प्रचारक के तौर पर मुख्यमंत्री के लिए प्रचार करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments